Breaking News

रूस-यूक्रेन शांति वार्ता के बीच पुतिन और लुकाशेंको की मुलाकात, मानवीय मदद पर हुई चर्चा     |   दिल्ली के नांगली विहार में सीवर में गिरा 4 साल का बच्चा, NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं     |   पंजाब में पराली जलाने का आंकड़ा 5000 पार, किसानों पर 79.75 लाख रुपये का जुर्माना     |   दिल्ली में प्रदूषण बरकरार, इंडिया गेट के आसपास AQI 242     |   लंदन में भारत विरोधी प्रदर्शनों पर 50 भारतीय संगठनों ने राष्ट्रपति मुर्मु को लिखी चिट्ठी     |  

कर्नाटक: आय से अधिक संपत्ति के मामले में पांच सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर लोकायुक्त के छापे

लोकायुक्त के अधिकारियों ने आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के आरोपों में घिरे पांच सरकारी अधिकारियों से जुड़े परिसरों पर छापे मारे।लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार, ये छापेमारी हासन, चिक्कबल्लापुरा, चित्रदुर्ग और बेंगलुरु में की गईं। जिन अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है, उनमें हासन में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) डिविजन के कार्यकारी अभियंता जे. आर. जयन्ना, चिक्कबल्लापुर में ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनिष्ठ अभियंता एम. अंजनेय मूर्ति, चित्रदुर्ग के हिरियूर में तालुक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वेंकटेश, बेंगलुरु के शेट्टिहल्ली में वृहद बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) दासरहल्ली उपमंडल के राजस्व अधिकारी एन. वेंकटेश, बेंगलुरु में बेंगलुरु विकास प्राधिकारण (बीडीए) मुख्यालय में सहायक बागवानी निदेशक के. ओम प्रकाश शामिल हैं। शहर में बीबीएमपी के राजस्व अधिकारी वेंकटेश का आलीशान बंगला भी लोकायुक्त के अधिकारियों की जांच के दायर में है।