Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

कर्नाटक: BJP ने बेंगलुरु में मनाया 100वां मसाला माधुर्य कार्यक्रम

कर्नाटक के बेंगलुरू में रविवार को जगन्नाथ भवन में आयोजित 100वें 'मसादा माधुर्य' कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन नवंबर 2014 में प्रसिद्ध कलाकार मास्टर हिरण्यय्या ने किया था। रविवार को इस कार्यक्रम में आर. अशोक, बी. वाई. विजयेंद्र, जग्गेश और राधा मोहन दास अग्रवाल सहित कई लोगों ने भाग लिया।

100वें मसादा माधुर्य के लोगो का अनावरण किया गया और कार्यक्रम की 11 महीने की यात्रा को दर्शाने वाली एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।
राज्यसभा सांसद राधा मोहनदास अग्रवाल ने कहा, "बीजेपी में पहली बार मैं बीजेपी दफ्तर में इस तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहा हूँ।" सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रवाद और राष्ट्र निर्माण में कला की भूमिका पर चर्चा मंच भी कार्यक्रम का हिस्सा थे।