Breaking News

‘भारत का विभाजन एक त्रासदी थी, सत्ता के लिए किए देश के टुकड़े’, बोले सीएम योगी     |   ‘जनता ने नकारा तो गाली-गलौज पर उतरे राहुल गांधी’, BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा     |   राहुल गांधी को बड़ी राहत, SC ने रद्द किया सावरकर से जुड़ा मानहानि का केस     |   एनसीबी इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट के किंगपिन वीरेंद्र सिंह को यूएई से भारत लेकर आई     |   दिल्ली में हाई कोर्ट, जाम नगर हाउस, झंडेवालान बिल्डिंग समेत 6 जगहों पर बम की धमकी     |  

कर्नाटक सरकार ने ग्रेटर बेंगलुरू गवर्नेंस बिल को सही ठहराया, बीजेपी बोली- कांग्रेस का इरादा शहर पर कंट्रोल करना

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार और विपक्षी दल बीजेपी के बीच मंगलवार को विधानसभा में ग्रेटर बेंगलुरू गवर्नेंस विधेयक पारित करने को लेकर टकराव हुआ। कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने बीजेपी पर प्रगतिशील नीतियों का विरोध करने का आरोप लगाया। वहीं बीजेपी विधायक भरत शेट्टी ने कहा कि ये विधेयक शहर पर राजनैतिक पावर हासिल करने की सरकार की योजना का हिस्सा है।

वहीं बीजेपी विधायक भरत शेट्टी ने आरोप लगाया कि सरकार की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ एक राजनैतिक नौटंकी है और वे चाहते हैं कि बैंगलोर पर कई निगमों पर उनका कंट्रोल हो।

इस विधेयक में बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) को सात नगर निगमों में बांटने की सिफारिश की गई है। इसमें समन्वय और पर्यवेक्षण के लिए बृहत बेंगलुरू प्राधिकरण (जीबीए) के गठन और महापौर और उप महापौर के लिए 30 महीने के कार्यकाल का भी प्रावधान है।