Breaking News

सीजफायर के बाद भी ऑपरेशन जारी, लेबनान में 20 सैन्य ठिकाने स्थापित करेगा इजरायल     |   प्रीत विहार में पार्किंग विवाद को लेकर 34 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार     |   आज दिल्ली हाई कोर्ट में फिर पेश होंगे अरविंद केजरीवाल     |   पटना में महिला आरक्षण बिल को लेकर आज बीजेपी का विरोध प्रदर्शन     |   बंगाल: दक्षिण 24 परगना में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी वर्कर्स पर अटैक, 2 जख्मी     |  

करनाल में गेहूं की दो नई किस्में विकसित, किसानों के लिए फायदेमंद होने का दावा

हरियाणा में करनाल के भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान में गेहूं की दो नई किस्में विकसित की गई हैं। इनका नाम डीबीडब्ल्यू 386 और डीबीडब्ल्यू 443 रखा गया है। इन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों के वातावरण के अनुरूप विकसित किया गया है। उम्मीद है कि इन किस्मों से प्रति हेक्टेयर 50 क्विंटल गेहूं की उपज होगी।

संस्थान ने बताया कि नई किस्मों में ना सिर्फ खास गुण हैं, बल्कि वे किसानों के लिए भी फायदेमंद हैं। दोनों किस्में अगले कुछ सालों में किसानों के लिए उपलब्ध हो जाएंगी।