Breaking News

बेहद खराब मौसम के बीच चमोली के पीपलकोटी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी     |   चमोली की THDC टनल में लगातार रेस्क्यू अभियान जारी     |   नोएडा में शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, एक शख्स की मौत     |   महाराष्ट्र के नासिक में भूकंप के झटके महसूस किए गए     |   उत्तराखंड: चमोली टनल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 7     |  

कपिल देव ने ग्रांट थॉर्नटन आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण किया

पूर्व भारतीय कप्तान और पीजीटीआई यानी प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कपिल देव ने मंगलवार को नई दिल्ली में ग्रांट थॉर्नटन गोल्फ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण किया।

दो करोड़ रुपये इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में पुरुष और महिला दोनों टीमें 23 से 26 अप्रैल तक बेंगलुरू में एक-दूसरे के साथ मुकाबला करेंगी।

ट्रॉफी का अनावरण ग्रांट थॉर्नटन के सीईओ विशेष सी. चंडियोक और भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक और करण प्रताप सिंह की मौजूदगी में किया गया।