Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

CM रेखा गुप्ता ने कोंडली में 2-लेन स्लिप रोड पुल का किया लोकार्पण, लाखों लोगों को मिलेगी राहत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को पूर्वी दिल्ली के कोंडली में गाजीपुर ड्रेन और हिंडन नहर पर नवनिर्मित 2-लेन स्लिप रोड पुल का लोकार्पण किया। इस परियोजना से कोंडली, कल्याणपुरी, गाजीपुर, गाजीपुर डेयरी फार्म रोड और आसपास के इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को बेहतर सड़क संपर्क और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही, मौजूदा कोंडली ब्रिज पर ट्रैफिक का दबाव और जाम कम होने की उम्मीद है।

fvsvSvsd

लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री और पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, पटपड़गंज विधायक रविंद्र सिंह नेगी और त्रिलोकपुरी विधायक रवि कांत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ नवनिर्मित पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल की संरचना, यातायात व्यवस्था और क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए किए गए कार्यों की जानकारी ली।

केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में लंबे समय से लंबित विकास परियोजनाओं को गति मिली है। उन्होंने कहा कि कोंडली क्षेत्र में गाजीपुर ड्रेन पर बनाए गए इन स्लिप रोड पुलों से त्रिलोकपुरी, कोंडली और पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्रों के हजारों नागरिकों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। इससे दैनिक यात्रियों की आवाजाही आसान होने के साथ क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

vvvsv

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य ऐसी आधारभूत संरचना तैयार करना है, जिसका सीधा लाभ आम नागरिकों को मिले। सड़क नेटवर्क को मजबूत करना, यातायात का दबाव कम करना और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि कोंडली की यह परियोजना बेहतर कनेक्टेड और सुगम दिल्ली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह स्लिप रोड परियोजना लंबे समय से स्वीकृत थी, लेकिन आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी नहीं होने के कारण इसका काम आगे नहीं बढ़ सका था। नई सरकार बनने के बाद जरूरी एनओसी और स्वीकृतियां प्रदान की गईं, दोबारा फंड आवंटित किया गया और अब यह परियोजना जनता को समर्पित की गई है।

Grvrv

उन्होंने कहा कि दिल्ली में ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करना भी सरकार की प्राथमिकता है। बढ़ती आबादी और बदलती जरूरतों के बावजूद लंबे समय तक पुराने नालों के रखरखाव, डिसिल्टिंग और अपग्रेडेशन पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। इसके कारण बारिश के दौरान कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आती रही। सरकार ड्रेनेज नेटवर्क को मजबूत करने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की दिशा में काम कर रही है।

पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि कोंडली में गाजीपुर ड्रेन और हिंडन नहर पर बने 2-लेन स्लिप रोड पुल क्षेत्र में बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इससे कोंडली, कल्याणपुरी, गाजीपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आने-जाने के लिए बेहतर विकल्प मिलेगा। साथ ही, मौजूदा कोंडली ब्रिज पर वाहनों का दबाव और जाम कम करने में भी मदद मिलेगी।

vvsvvsd

इस परियोजना के तहत कोंडली ब्रिज के पास गाजीपुर ड्रेन और हिंडन नहर के ऊपर 2-लेन के दो स्लिप रोड पुल बनाए गए हैं। पहले कल्याणपुरी, गाजीपुर और नोएडा की ओर से आने-जाने वाले वाहनों के एक साथ मिलने के कारण पीक आवर्स में इस क्षेत्र में जाम की स्थिति बनती थी। नए स्लिप रोड पुलों से मुख्य चौराहे पर वाहनों का दबाव और आपसी टकराव कम होगा, जिससे यातायात अधिक सुचारु हो सकेगा।

नए मार्ग से चंद सिनेमा रोड, गाजीपुर रोड और कोंडली ब्रिज के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे कोंडली, कल्याणपुरी, गाजीपुर और गाजीपुर डेयरी फार्म रोड क्षेत्र के लाखों लोगों को वैकल्पिक मार्ग, बेहतर सड़क संपर्क और यात्रा के समय में बचत का लाभ मिलेगा। पुलों की मजबूत नींव 1200 मिमी व्यास के आरसीसी कास्ट-इन-सीटू पाइल्स से तैयार की गई है। नालों के ऊपर स्टील प्लेट गर्डर्स के साथ फुटपाथ भी बनाए गए हैं, जिससे पैदल यात्रियों के लिए आवाजाही अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगी। कुल मिलाकर, कोंडली की यह परियोजना पूर्वी दिल्ली में सड़क कनेक्टिविटी सुधारने के साथ-साथ ट्रैफिक दबाव कम करने और लोगों की रोजमर्रा की यात्रा को आसान बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।