Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

कन्नड़ एक्टर दर्शन का जेल में सिगरेट पीने का दावा

दक्षिण भारतीय कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा 11 जून से बेंगलुरु सेंट्रल जेल में बंद हैं. कन्नड़ अभिनेता पर अपने प्रशंसक रेणुकास्वामी की हत्या का आरोप है. जेल में बंद अभिनेता एक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल, कन्नड़ अभिनेता का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह जेल के अंदर सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं. वहीं, इस पर मचे बवाल के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बयान दिया है. सीएम ने कहा कि वह न तो अभिनेता दर्शन के पक्ष में हैं और न ही उनके खिलाफ.

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने जेल के अंदर अभिनेता दर्शन को शाही ट्रीटमेंट दिए जाने की घटना पर कहा कि यह अधिकारियों की ओर से कर्तव्यहीनता है. इस मामले में अब तक 7 लोगों को निलंबित किया जा चुका है. जांच भी की जाएगी और अगर मामले में वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं तो उन्हें भी निलंबित किया जाएगा.