Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

रामलला की प्रतिमा देख इमोशनल हुईं कंगना रनौत

अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होने वाला है. इसको लेकर जोरो-शोरों से तैयारियां की जा रही हैं. प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है. वहीं रामलला की जिस मूर्ति को अयोध्या में स्थापित किया जाना है. उसकी पहली झलक सामने आ गई है. उसकी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. दरअसल एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर रामलला की प्रतिमा की ये पहली झलक सबको दिखाई है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मूर्ति की तस्वीरों को शेयर किया

कंगना रनौत ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें प्रतिमा को साफ देखा जा सकता है. उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में मूर्ति बनाने वाले को भी टैग किया और उनकी जमकर तारीफ की. राम लला की प्रतिमा को अरुण योगीराज ने तैयार किया है, जिसको कंगना ने धन्य बताया. कंगना ने बताया कि जिस तरह की मूर्ति उन्होंने सोची थी वो बिल्कुल वैसी ही है. उन्होंने लिखा- ‘मैंने हमेशा सोचा था कि भगवान राम एक नौजवान लड़के की तरह लगते होंगे और मेरी कल्पना इस मूर्ति के जरिए बयां हुई है. अरुण योगीराज आप धन्य हैं.