Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

लुधियाना में कबड्डी प्लेयर की गोली मारकर हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

पंजाब के लुधियाना में एक कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. ये वारदात लुधियाना जिले के समराला ब्लॉक में हुई, जहां कबड्डी प्लेयर गुरविंदर सिंह को मार दिया गया. इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हरि बॉक्सर और आरजू बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर ली है. इसके पहले लुधियाना में अक्टूबर के महीने में भी एक कबड्डी प्लेयर की हत्या का मामला सामने आ चुका है.

पंजाब में हुई कबड्डी प्लेयर की हत्या मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है. अनमोल बिश्नोई ने पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली है. इसमें बिश्नोई गैंग के हरि बॉक्सर और आरजू बिश्नोई का नाम आया है. पोस्ट में लिखा कि हत्या करण मादपुर और तेज चक ने की है. बता दें कि ये हत्या पंजाब के लुधियाना जिले के समराला ब्लॉक में हुई है. इससे पहले 31 अक्टूबर 2025 को लुधियाना में कबड्डी प्लेयर तेजपाल की हत्या भी हुई थी।

बिश्नोई गैंग की तरफ से जो पोस्ट की गई उसमें धमकी दी गई है. लिखा गया कि ‘बाबू समराला और उसके साथ वाले जो भी हमारे दुश्‍मनों का साथ दे रहे हैं वह कान खोलकर सुन लें, अगर तुम्‍हारे में जो भी मिला उसका भी यही हाल होगा. ये सभी के लिए एक चेतावनी है. जो लोग भी हमारे दुश्‍मनों का साथ दे रहे हैं या तो वो सुधर जाओ या फिर तैयार रहें, अगली गोली तुम्‍हारी.’ इसके पहले पंजाब के मानसा में फायरिंग हुई, जिसमें एक कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई. गोली चलाने वाले लोग अज्ञात थे. हालांकि, हत्या के एक आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था.