जस्टिस संजीव खन्ना ने सोमवार को भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस खन्ना को पद की शपथ दिलाई।
वे जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ की जगह लेंगे, जो 65 साल के होने पर रविवार को रिटायर हुए हैं। जस्टिस खन्ना, छह महीने से ज्यादा वक्त तक सीजेआई के रूप में काम करेंगे। वे 13 मई, 2025 तक इस पद पर रहेंगे।