Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई SC के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, 14 मई को लेंगे शपथ

न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई को मंगलवार को भारत का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। वे मौजूदा मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के पद से सेवानिवृत्त होने के एक दिन बाद 14 मई को मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण करेंगे।

विधि मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर न्यायमूर्ति गवई की भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की घोषणा की। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश खन्ना ने 16 अप्रैल को केंद्र सरकार को उनके नाम की अनुशंसा की थी।

न्यायमूर्ति गवई का कार्यकाल छह महीने का होगा और वे 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर 23 दिसंबर को पद से सेवानिवृत्त होंगे। वे वर्तमान मुख्य न्यायाधीश खन्ना के बाद सर्वोच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं।