Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

मध्य प्रदेश में जज को मिली जान से मारने की धमकी, घर पर हुआ हमला

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में देर रात लोगों के एक समूह ने एक जज को जान से मारने की धमकी देते हुए उनके घर पर पथराव किया और उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर भालूमाडा में देर रात लगभग 12.30 बजे हुई।

न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) अमनदीप सिंह चावड़ा ने भालूमाडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। न्यायाधीश ने शिकायत में आरोप लगाया कि वह और उनका परिवार अपने आधिकारिक आवास में सो रहे थे कि तभी लोगों के एक समूह ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। जज ने आरोप लगाया कि समूह ने आंगन में पथराव करने से पहले संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जैसे ही जज घर से बाहर निकले हमलावर फरार हो गए।

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 224 (लोक सेवक को चोट पहुंचाने की धमकी), 296 (अश्लील कृत्य और गाने), 324 (शरारत), 331 (6) (घर में घुसने या तोड़फोड़ करने), 333 (चोट पहुंचाने की तैयारी के साथ घर में घुसना), 351 (3) (जान से मारने की धमकी, गंभीर चोट या आग से संपत्ति को नष्ट करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और वे इस बात की भी पुलिस इस मामल की भी जांच करेगी कि क्या हमला किसी हालिया आदेश से जुड़ा था, जिसमें मजिस्ट्रेट ने किसी आरोपी की जमानत याचिका खारिज की हो।