Breaking News

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, 7 जिलों के SP बदले     |   ईरान पर नए अमेरिकी प्रतिबंधों पर भड़का तेहरान, विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान     |   आज होगी 12वीं BRICS संचार मंत्रियों की बैठक, ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे अध्यक्षता     |   कड़ी सुरक्षा के बीच शिफा हॉस्पिटल शिफ्ट किए गए इमरान खान     |   ट्रंप ने US स्पेस मिशन बढ़ाने के मेमो पर किए साइन, 2030 तक 1,000 ज्यादा उड़ानों का लक्ष्य     |  

BJP के कारण बताओ नोटिस का जयंत सिन्हा ने दिया जवाब

पूर्व केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता जयंत सिन्हा ने पार्टी के कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया है. सिन्हा ने कहा कि वह बीजेपी का कारण बताओ नोटिस देखकर हैरान रह गए थे. दरअसल, उनसे पूछा गया था कि उन्होंने मौजूदा लोकसभा चुनाव में वोट क्यों नहीं डाला और चुनाव प्रचार में हिस्सा क्यों नहीं लिया. बीजेपी के झारखंड महासचिव आदित्य साहू ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था. इसके जवाब में सिन्हा ने कहा कि उन्होंने पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डाला है क्योंकि वह “व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं” के लिए विदेश में थेय