Breaking News

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश     |   नागपुर: गोधनी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती     |   UP: ‘देश की संस्थाओं को अपमानित करना गलत’, सीएम योगी का राहुल गांधी पर पलटवार     |   साइबर टेररिज्म केस 2025: NIA की तेलंगाना के पेड्डापल्ली में कई जगहों पर छापेमारी     |   झारखंड सरकार ने पेपरलीक मामले में SC का नोटिस स्वीकारा, दाखिल करेगी जवाब     |  

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जम्मू को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक बसें

Jammu-Kashmir: केंद्र शासित प्रदेश की स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जम्मू में 100 इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा सड़क पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

ये बसें अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं इनमें पैनिक बटन, जीपीएस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे और दूसरी सुरक्षा संबंधी सुविधाएं शामिल हैं।

ई-बसों की आपूर्ति टाटा मोटर्स कर रहा है जबकि ट्रांसपोर्ट टेक कंपनी, चलो मोबिलिटी उपभोक्ता समाधान मसलन इलेक्ट्रॉनिक टिकट जारी करने वाली मशीन (ईटीआईएम), स्वचालित किराया संग्रह प्रणाली (एएफसीएस) और  मोबाइल एप्लिकेशन मुहैया कराएगी। 

प्रशासन को उम्मीद है कि ये बसें शहर के भीतर पर्यावरण, सामाजिक और वित्तीय रूप से टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन का जरिया बनेंगी।