Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

जम्मू कश्मीर: कुलगाम में जारी मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में देवसर के अखल वन क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। ये अभियान खुफिया जानकारी के आधार पर शनिवार की शाम को शुरू किया गया। सुरक्षा अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अब तक चार आतंकवादी मारे जा चुके हैं और कम से कम छह घने जंगल वाले इलाके में छुपे हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया।

खराब दृश्यता और सुरक्षा नियमों का पालन करने के कारण रात में मुठभेड़ को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। रविवार सुबह मुठभेड़ फिर से शुरू हो गई। इसमें पैरा कमांडो और संयुक्त सुरक्षा बल शामिल हैं, जिन्हें उन्नत निगरानी तकनीक का भी सहयोग मिल रहा है। पूरी रात धमाकों और रुक-रुक कर गोलियों की आवाजें सुनाई देती रहीं। पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है और आतंकियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।