Breaking News

पीएम मोदी बोले- नाना पाटेकर बेहतरीन कलाकार थे, वो किसी भी तरह के बंधनों में नहीं रहे     |   राहुल-प्रियंका पर FIR, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के आरोप     |   नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा फैसला     |   एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस     |   मुरादाबाद: रेलवे स्टेशन के सामने विनायक गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |  

Jammu Kashmir: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आज पुंछ दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू कश्मीर के पुंछ का दौरा करेंगे। ये वो इलाका है जो पाकिस्तान की गोलाबारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। ऐसे में पुंछ के लोगों को शाह के दौरे से काफी उम्मीदे हैं। सीमा पार से गोलीबारी में अपनो को खोने वाले कई लोग आस लगाए हैं कि शाह आएंगे और उनके जख्मों पर मरहम लगाएंगे। पुंछ के कई लोगों को उम्मीद है कि अमित शाह उन परिवारों के लिए कुछ अच्छी घोषणा करेंगे जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया है और जिन लोगों ने अपने घर खो दिए हैं।

अपने पुंछ दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह धार्मिक स्थलों का दौरा करेंगे और जिले में गोलाबारी से प्रभावित लोगों और बीएसएफ कर्मियों से मिलेंगे। गृह मंत्री के दौरे के मद्देनजर जम्मू और पुंछ जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गुरुवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने जिले के गोलाबारी प्रभावित इलाकों का दौरा किया और मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।