Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

J-K: नाबालिगों के लिए ईंधन नहीं, जम्मू के पेट्रोल पंपों पर लगे पोस्टर

जम्मू में पेट्रोल पंपों ने "नाबालिगों के लिए ईंधन नहीं" के पोस्टर लगाए हैं। मकसद है कम उम्र के बच्चों की सुरक्षा तय करना। हाल में जम्मू कश्मीर स्कूल शिक्षा निदेशालय ने नाबालिग छात्रों को स्कूल जाने के लिए दोपहिया और चारपहिया गाड़ियां चलाने पर रोक लगा दी थी। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के मुताबिक पोस्टर लगाने का मकसद खास कर बिना हेलमेट के दोपहिया और चार पहिया गाड़ियां चलाने वाले नाबालिगों को सुरक्षित रखना है।

श्रीनगर के टेंगपोरा के पास 14 नवंबर को दो गाड़ियों की टक्कर हो गई थी। हादसे में दो युवाओं की मौत हो गई थी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद घाटी में नाबालिगों के गाड़ी चलाने और सड़क सुरक्षा मुद्दे पर बहस छिड़ गई।

पिछले हफ्ते श्रीनगर में एक और हादसा हुआ। इसमें दो नाबालिगों की मौत हो गई और दो जख्मी हो गए। नाबालिगों की कार एक खड़े ट्रक से जा टकराई थी। इसके बाद स्कूल शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर नाबालिग छात्रों को स्कूल जाने के लिए मोटर गाड़ियां चलाने पर रोक लगा दी है।