Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

J-K: पुलिस डेयरडेविल टीम का मोटरसाइकिल करतब का अभ्यास, गणतंत्र दिवस की तैयारी

हाड़ कंपाने वाली ठंड में मोटरसाइकिल चला रही जम्मू कश्मीर पुलिस की डेयरडेविल टीम गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों में जुटी है। अपनी वर्दी में लैस कुशल टीम कई तरह के स्टंट का अभ्यास कर रही है। इनमें फॉर्मेशन और तेज रफ्तार में दांव पेंच भी शामिल हैं। उनका अभ्यास देख कर लोग दांतों तले उंगली दबा लेते हैं।

जोखिम भरे करतब दिखाने के लिए डेयरडेविल टीम ने महिनों कड़ा प्रशिक्षण लिया है। अब वे करतब दिखाने में माहिर हो चुके हैं। इस साल टीम की नई पेशकश है, नृत्य जैसा दांव पेंच। टीम को उम्मीद है कि इस करतब को लोग काफी पसंद करेंगे।

जम्मू कश्मीर की डेयरडेविल टीम पिछले 25 साल से गणतंत्र दिवस पर मोटरसाइकिल करतब दिखा रही है। उनकी पेशकश उच्च स्तर के अनुशासन, टीम में काम करने की खूबी और बहादुरी का शानदार उदाहरण है।