Breaking News

राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |   ईरान संग बातचीत के लिए दोहा की बैठक में अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर शामिल होंगे     |   UP: ‘सपा सरकार में मुरादाबाद उपद्रव के लिए जाना जाता था’, बोले CM योगी आदित्यनाथ     |   अल्मोड़ा: लमगड़ा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 2 लोग घायल     |   पश्चिम बंगाल: पुलिस ने कोलकाता नगर निगम के पूर्व पार्षद शम्स इकबाल को अरेस्ट किया     |  

J&K: लखनपुर में पुलिस पर फायरिंग करने वाले तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

लखनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चौकी कीरियां गंदयाल में उस समय सनसनी फैल गई जब पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान पंजाब से जम्मू-कश्मीर की ओर आ रही एक बाइक को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार तीन युवकों ने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी और मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत पीछा किया, इस दौरान कीरियां घड़ियाल पुल के पास उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गए।

इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ लाया गया है, जहां पर पुलिस की भारी तैनाती की गई है। घायल तीनों व्यक्ति नशा तस्करी गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं और इनके पाकिस्तान से संपर्क होने की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन यह लोग नशा तस्करी में शामिल है। घटना के बाद मौके पर SHO लखनपुर तारीख अहमद, डीएसपी एसओजी अश्वनी कुमार शर्मा, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।