Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

J&K: बर्फबारी के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द

खराब मौसम के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर हवाई यातायात बंद होने के बाद शुक्रवार को कश्मीर आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी गई। हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने बताया, ‘‘लगातार हिमपात, परिचालन क्षेत्रों में बर्फ के जमाव और मार्ग में प्रतिकूल मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के हित में श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी उड़ान संचालन आज के लिए रद्द कर दिए गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम सूचना और रहने की व्यवस्था के लिए अपनी संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करें। कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में रात भर ताजा बर्फबारी हुई। श्रीनगर में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि मौसम की यह स्थिति शुक्रवार शाम तक जारी रहेगी।