Breaking News

IPL 2024: आज गुजरात और कोलकाता के बीच होगा मुकाबला     |   दिल्ली HC में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई     |   ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर SC में आज सुनवाई     |   राहुल गांधी आज रायबरेली में करेंगे प्रचार     |   मुंबई के वसई में सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह     |  

भारत में मोदी युग चल रहा है: अमेरिकी थिंक-टैंक एक्सपर्ट सदानंद धूमे

अमेरिकी थिंक-टैंक एक्सपर्ट सदानंद धूमे ने कहा कि भारत में मोदी युग है। उन्होंने कहा कि  भारत में 1960 के दशक की शुरुआत के बाद से ऐसा पहली बार होगा कि कोई सत्तारूढ़ पार्टी लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय चुनाव जीतने के लिए तैयार दिख रही हो। 

अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट थिंक टैंक के सदानंद धुमे ने पीटीआई वीडियो से कहा कि दुनिया में राजनैतिक लोगों का बोलबाला रहता है जैसे 2015 से अमेरिका में डॉनल्ड ट्रम्प का युग रहा है फिर चाहे वे सत्ता में हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि भारत के नजरिए से 2013 के आस-पास से साफ तौर पर मोदी युग आ गया है। सदानंद धूमे ने कहा कि जहां तक ​​भारतीय राजनीति का सवाल है, इंदिरा गांधी के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर वास्तव में किसी का वर्चस्व नहीं रहा है।

सदानंद धूमे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार ने आर्थिक मोर्चे पर काफी अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की लोकप्रियता बहुत ज्यादा बनी हुई है और यही वजह है कि भारतीय राजनीति में विपक्ष खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले 2014 और फिर 2019 में कांग्रेस लगातार दो निराशाजनक प्रदर्शनों के बाद भी एकजुट नहीं हो पाई है।

सदानंद धूमे ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से भारत लंबे समय से एक ऐसा देश रहा है जिसमें केवल एक राष्ट्रीय पार्टी के लिए जगह रही है। उन्होंने कहा कि 60, 70, 80 के दशक में कांग्रेस का राज था और अब उस पर बीजेपी का बोलबाला है, हालांकि ये उतना नहीं है जितना कांग्रेस का हुआ करता था।