Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

पहाड़ों पर गर्मी, लेकिन इन 10 राज्यों में बारिश

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. पहाड़ों पर भी सूरज अंगारे बरसा रहा है. जून में जहां गर्मी में ठंडक का अहसास करने के लिए पर्यटक पहाड़ी राज्यों का रुख करते थे, इस बार वहां भी गर्मी से हाल बेहाल है. उत्तराखंड, जम्मू, हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य तप रहे हैं. वहीं उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और ओडिशा के कई जिलों में 18 जून तक लू का अलर्ट जारी किया गया है.