Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

'क्या मां को कोर्ट में घसीटना घर-घर की कहानी है?' जगन मोहन रेड्डी के बयान पर बहन शर्मिला

Andhra Pradesh: वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी की इस टिप्पणी पर कि उनकी बहन वाई.एस. शर्मिला के साथ अनबन "घर-घर की कहानी" है, की आलोचना करते हुए आंध्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने शनिवार को कहा कि जगन का मां को अदालत में घसीटना कहां तक सही है?

वाई.एस. शर्मिला ने कहा, "जगनमोहन रेड्डी ने कहा कि ऐसा हर घर में होता है और ये 'घर-घर की कहानी' है। क्या घर-घर की कहानी है? वो घर-घर की कहानी में मां को कोर्ट में खिंच रहे हैं? क्या ऐसे मामले हर घर में होते हैं? उनके पास मानवता नहीं है और न ही उनके पास सेंटिमेट्स हैं।” 

उन्होंने कहा, "बीते पांच सालों से एमओयू होने के बावजूद मैंने कभी भी किसी अदालत (समझौते के लिए) या किसी मीडिया हाउस (प्रचार) नहीं गई, क्योंकि मुझे डर था कि इससे राजशेखर रेड्डी परिवार की प्रतिष्ठा खराब होगी।"

पूर्व सीएम जगन रेड्डी की बहन ने कहा, "मेरी, मां और हमारे दिवंगत पिता के कई फॉलोअर्स की कड़ी मेहनत के कारण वाईएसआर कांग्रेस ने 2019 के विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत हासिल की थी।"