Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

गोवा में ‘आयरनमैन 70.3’ ट्रायथलॉन का आगाज, 30 देशों से एथलीटों की भागीदारी

गोवा के पणजी में भारत के पांचवें 'आयरनमैन 70.3 गोवा' कार्यक्रम का शानदार आगाज हुआ। दुनिया भर से आए प्रतिभागी इस ट्रायथलॉन कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। इसमें एक ही दिन में प्रतिभागी को 1.9 किलोमीटर तैराकी, 90 किलोमीटर की साइकिलिंग और 21.1 किलोमीटर की मैराथन दौड़ पूरी करनी होती है। ये एथलीट के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की परीक्षा होती है। इसमें शारीरिक सहनशक्ति के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता और दृढ़ संकल्प की भी परख की जाती है।

गोवा सरकार और आयरनमैन के सहयोग से योस्का द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मीरामार समुद्र तट के किनारे हरी झंडी दिखाई। योस्का इस कार्यक्रम को हर साल आयोजित करता है। इस साल 'आयरनमैन 70.3 गोवा' का ये पांचवां संस्करण है, जिसमें देश और दुनिया से आए प्रतिभागी हिस्सा लेते हैं। आयरनमैन रेस को दुनिया की सबसे मुश्किल प्रतियोगिताओं में से एक माना जाता है। इस साल 'आयरनमैन 70.3 गोवा' कार्यक्रम में 30 से ज्यादा देशों के 13 हजार से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम रविवार शाम को अवॉर्ड सेरेमनी के साथ खत्म होगा।