Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

मेरठ में नशे में युवती का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस से अभद्रता के बाद बॉयफ्रेंड संग गिरफ्तार

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र से एक युवती का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दिल्ली निवासी युवती अपने बॉयफ्रेंड से मिलने आई थी। इस दौरान नशे की हालत में उसने राहगीरों और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

इसके बाद युवती ने लोगों और पुलिस से गाली-गलौज और हाथापाई की। इतना ही नहीं युवती पर एक युवक को थप्पड़ मारने और पुलिसकर्मी की वर्दी खींचने का भी आरोप है। काफी घंटों बाद महिला पुलिस की मदद से उसे काबू में लिया गया। फिलहाल पुलिस ने शांति भंग करने और कार्य में बाधा डालने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।