Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: जम्मू कश्मीर के बडगाम में बीएसएफ के जवानों ने योग किया

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कश्मीर में बीएसएफ ने सीमा चौकियों के परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित किया। ये उत्सव इस वर्ष के वैश्विक थीम, “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” के अनुरूप था, जो मानव कल्याण और ग्रह के परस्पर संबंध पर जोर देता है। कार्यक्रम में अधिकारियों, जवानों, महिला कर्मियों और समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

बीएसएफ ने हमेशा अपने जवानों के बीच फिटनेस और स्वास्थ्य को प्रोत्साहित किया है, और योग दिवस हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में इसकी प्रासंगिकता की याद दिलाता है। इस समारोह का समापन नियमित रूप से योग का अभ्यास जारी रखने और समुदायों में इसके लाभों को फैलाने की शपथ के साथ हुआ।