Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

श्रीनगर में मौसम विभाग का अनुमान- 21 से 23 जनवरी तक हल्की बारिश, बर्फबारी के आसार

कश्मीर घाटी शीतलहर की चपेट में है। घाटी में गुरुवार को भी कई जगहों पर न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे था। मौसम विभाग के मुताबिक घाटी के ज्यादातर जगहों पर 18 जनवरी तक बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। दूरदराज की ऊंची जगहों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में गुरुवार सुबह फिर बर्फबारी हुई। कश्मीर इस समय सर्दियों की सबसे कठोर अवधि - "चिल्लई-कलां" की चपेट में है। 21 दिसंबर से शुरू हुए 40 दिनों के "चिल्लई-कलां" के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे ज्यादा होती है और तापमान काफी गिर जाता है।

"चिल्लई-कलां" 30 जनवरी को खत्म होगा। उसके बाद 20 दिन के "चिल्लई-खुर्द" या छोटी ठंड और 10 दिन के "चिल्लई-बच्चा" या बच्चों की ठंड की मियाद होती है।