Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

काजीरंगा नेशनल पार्क में सैलानियों की आमद बढ़ी, पार्क और लोकल लोगों को अच्छी आमदनी

Assam: असम में काजीरंगा नेशनल पार्क मानसून में चार महीने बंद रहने के बाद एक अक्टूबर को सैलानियों के लिए खोल दिया गया। उसके बाद से पार्क में अब तक 13,000 से ज्यादा सैलानी आ चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक पार्क में देश-विदेश से सैलानी आ रहे हैं। इससे लोकल लोगों की अच्छी कमाई हो रही है। 

हाल में आई रिपोर्ट के मुताबिक पार्क में बाघों और एक सींग वाले गैंडों की संख्या बढ़ी है। लिहाजा अधिकारियों को सैलानियों की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद है। काजीरंगा नेशनल पार्क को यूनेस्को ने विश्व धरोहर की मान्यता दी है। यहां बाघों, हाथियों और एक सींग वाले गैंडे समेत जानवरों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं।

डीएफओ के मुताबिक "काजीरंगा नेशनल पार्क एक अक्टूबर से सैलानियों के लिए खोल दिया गया है। अब तक यहां अच्छी संख्या में सैलानी आए हैं। पहले पंद्रह दिनों में करीब 13,500 सैलानी काजीरंगा आए। इनमें 144 विदेशी सैलानी शामिल हैं। इससे काजीरंगा को करीब 29 लाख रुपयों की आमदनी हुई है। लोकल जिप्सी ड्राइवरों की भी अच्छी आमदनी हुई है।" हम उम्मीद कर रहे हैं कि ये जारी रहेगी, क्योंकि आने वाले दिनों में भी छुट्टियां हैं। छुट्टियों में हमारे यहां सबसे ज्यादा सैलानी आते हैं। इसलिए हम अच्छे रुझान की उम्मीद कर रहे हैं। अब तक की हालत अच्छी है। हमें नियमित रूप से बाघ दिखने की खबरें मिल रही हैं। वैसे भी काजीरंगा गैंडों के लिए जाना जाता है।