Breaking News

मेरठ: IIMT यूनिवर्सिटी ने छात्रा डेथ केस में जांच समिति बनाई, 3 अधिकारी सस्पेंड     |   रिजर्व बैंक देगा सरकार को अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड; रिकॉर्ड 2.87 ट्रिलियन रुपये के ट्रांसफर को बोर्ड की मंजूरी     |   बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी ने दिल्ली में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की     |   UP: 'AI जेनरेटेड है वीडियो', PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी के बाद अजय राय ने दी सफाई     |   दिल्ली दंगा केस: SC ने आरोपी तसलीम अहमद और अब्दुल खालिद सैफी को अंतरिम जमानत दी     |  

देश के सबसे साफ-सुथरे शहर इंदौर को एक और खिताब, देश का पहला भिखारी मुक्त शहर

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश का इंदौर पहले से भारत का सबसे साफ-सुथरा शहर माना जाता है। अब इसे एक और खिताब से नवाजा गया है। ये देश का पहले भिखारी मुक्त शहर है। शहर प्रशासन ने स्थानीय गैर सरकारी संगठनों की मदद से सड़क पर रहने वाले सभी भिखारियों का पुनर्वास किया है।

उन्हें शहर के बाहर रिहाइश में रखा गया है। वहां उन्हें बुनियादी शिक्षा और कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक कोशिश की जा रही है कि कभी सड़कों पर भीख मांगने वाले मुख्यधारा में शामिल हों और सम्मानजनक जिंदगी जी सकें।