Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

त्रिपुरा में इंडिगो ने अगरतला से पांच उड़ानें की रद्द

परिचालन संकट से जूझ रही घरेलू एयरलाइन इंडिगो के यात्रियों को लगातार आठवें दिन भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडिगो ने आज अगरतला से पांच निर्धारित उड़ानें रद्द कर दीं। राहुल भाटिया द्वारा नियंत्रित ये एयरलाइन 90 से ज्यादा घरेलू और 40 से अधिक विदेशी गंतव्यों के लिए प्रतिदिन 2,200 से अधिक उड़ानें संचालित करती है।

हवाई अड्डे के निदेशक केएम नेहरा ने बताया, "इंडिगो ने आज अगरतला से पांच उड़ानें रद्द कर दीं। शेष छह उड़ानें निर्धारित समय के अनुसार संचालित की जा रही हैं।" उन्होंने कहा कि एअर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा अपनी उड़ानें निर्धारित समय के अनुसार संचालित कर रही हैं। अगरतला स्थित एमबीबी हवाई अड्डा पूर्वोत्तर का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है, जहां से प्रतिदिन करीब 15 उड़ानें लगभग 3,000 यात्रियों को ले जाती हैं।