Breaking News

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया     |   नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |  

दूसरी तिमाही में 100 बेसिस प्वाइंट तक घट सकती है भारतीय अर्थव्यवस्था

भारत के अर्थव्यवस्था से जुड़ी चिंता की खबर सामने आ रही है। अर्थशास्त्रियों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट देखने को मिल सकती है। अर्थशास्त्रियों के मुताबिक भारत की अर्थव्यवस्था दूसरी तिमाही में साल-दर-साल 80-100 बीपीएस की गिरावट हो सकती है। इसका कारण बाहरी मांग में कमजोर होना बताया जा रहा है।

सरकार द्वारा दूसरी तिमाही के नतीजें 30 नवंबर को जारी होंगे। लेकिन नतीजों से पहले घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा के अर्थशास्त्रियों ने यह अनुमान लगाया था कि भारत की जीडीपी दूसरी तिमाही में 7 प्रतिशत हो सकती है, वहीं ब्रिटिश ब्रोकरेज बार्कलेज ने जीडीपी 6.8 प्रतिशत का अनुमान लगया है।

बार्कलेज के मुताबिक जीडीपी के 6.8 प्रतिशत पर रहने का अनुमान उपयोगिता क्षेत्रों (खनन और बिजली उत्पादन) और विनिर्माण, निर्माण और सार्वजनिक खर्च के कारण है।