Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

भारतीय सेना के जवान संजय सिंह रावत की हुई मौत

भारतीय सेना में तैनात 14 गढ़वाल राइफल के संजय सिंह रावत की मौत हो गई है। जिसकी वजह  हार्ट अटैक बताई गई है। उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव कठूली ले जाया जाएगा। जहां अलकनंदा के घाट में  अतिंम संस्कार किया जाएगा। सैनिक के निधन की सूचना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है। सैनिक के निधन से उसकी पांच साल की बेटी व छह माह के बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है। 

बता दें कि 2011 में भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा की भावना के चलते वह गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थें। संजय रावत बीते 13 साल से भारतीय सेना में रहकर देश की सेवा कर रहें थे। ग्राम प्रधान कुसली सोहन सिंह और संजय के चाचा सोहन सिंह रावत ने बताया कि सेना से संदेश आया कि संजय को बीते 5 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान लेह-लद्दाख में हार्ट अटैक आया। उन्होंने बताया कि संजय की एक पांच साल की बेटी है और एक छह माह का बेटा है। पत्नी मोनिका रावत गृहणी है। उसके पिता राजेंद्र सिंह सेना से लांस नायक के पद पर सेवानिवृत्त हुए हैं। संजय सिह की मौत के बाद से क्षेत्र का माहौल गमगीन बना हुआ है।