Oscars 2026: भारतीय सिनेमा लगातार आगे बढ़ रहा है और अब ऑस्कर में भी नई उम्मीद जगा रहा है। साल 2026 के लिए भारत की आधिकारिक ऑस्कर एंट्री के रूप में नीरज घेवन की फिल्म "होमबाउंड" को चुना गया है। इस फिल्म में ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में हैं।
"होमबाउंड" ने 23 अन्य फिल्मों को पछाड़ते हुए यह जगह बनाई। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कुल 24 फिल्मों को इस साल ऑस्कर एंट्री की दौड़ में शामिल किया था। इनमें हिंदी, तेलुगु, मराठी, कन्नड़, मणिपुरी और यहां तक कि एक साइलेंट फिल्म भी शामिल थी।
भारत से पहले भी कई फिल्में ऑस्कर तक पहुंची हैं, जैसे गांधी, स्लमडॉग मिलियनेयर और RRR। अब उम्मीद है कि "होमबाउंड" भारत को एक और ऑस्कर दिला सके। पूरी दुनिया की नजर इस फिल्म पर होगी।
दौड़ में शामिल 24 फिल्में:
1.आइ वांट टू टॉक (हिंदी)
2.तन्वी द ग्रेट (हिंदी)
3.द बंगाल फाइल्स (हिंदी)
4.पुष्पा 2 (तेलुगु)
5.होमबाउंड (हिंदी)
6.केसरी चैप्टर 2 (हिंदी)
7.सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव (मराठी)
8.स्थल (मराठी)
9.कन्नप्पा (तेलुगु)
10.मीटा द डैजलिंग गर्ल (साइलेंट फिल्म)
11.सांबर बोंडा (मराठी)
12.दशावतार (मराठी)
13.वनवास (मराठी)
14.पानी (मराठी)
15.गांधी तथा चेत्तु (तेलुगु)
16.आटा थांबायचा नाय (मराठी)
17.कुबेरा (तेलुगु)
18.बूंग (मणिपुरी)
19.संक्रांतिकी वास्थुन्नाम (तेलुगु)
20.ह्यूमन्स इन द लूप (हिंदी)
21.जुगनुमा (हिंदी)
22.फुले (हिंदी)
23.वीर चंद्रहासा (कन्नड़)
24.पायर (हिंदी)
अब सबकी नजरें इस पर होंगी कि क्या होमबाउंड भारत को ऑस्कर में जीत दिला पाएगी।