Breaking News

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले गरमाई सियासत, JMM ने EC को पत्र लिख जताई 'हॉर्स ट्रेडिंग' की आशंका     |   तमिलनाडु में वरिष्ठ IPS अधिकारियों का फेरबदल, टीएस अन्बू ADGP लॉ & ऑडर नियुक्त     |   JK: रोपवे रुकने से हवा में अटके 200 से ज्यादा पर्यटकों को बचाया, रेस्क्यू जारी     |   भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तेलंगाना के कई जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया     |   बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली में कामराज लेन स्थित बंगला नंबर 6 आवंटित     |  

अरुणाचल प्रदेश में सेना के तीनों विंग का अभ्यास, 18 नवंबर तक चलेगा 'पूर्वी प्रहार'

भारतीय सेना के तीनों विंग का अरुणाचल प्रदेश के फॉर्वर्ड इलाकों में अभ्यास चल रहा है। सैनिक अभ्यास 18 नवंबर तक चलेगा। आधिकारिक बयान के मुताबिक 10 नवंबर को शुरू हुए अभ्यास का मकसद चुनौतियों से भरे पहाड़ी इलाकों में संयुक्त अभियान को ज्यादा असरदार बनाना है। ऑपरेशन का नाम 'पूर्वी प्रहार' रखा गया है। 

युद्धाभ्यास में अत्याधुनिक सैनिक प्रणालियों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो मॉडर्न वॉर टेक्नोलॉजी में  भारत की क्षमता दिखाता है। अभ्यास में सेना के तीनों विंगों के अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों और टोही प्लेटफार्मों के अलावा एम777 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोपों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तोप को हाल में आर्टिलरी यूनिट में शामिल किया गया है। 

अत्याधुनिक हथियारों और प्रणालियों के इस्तेमाल से चुनौती भरे भौगोलिक इलाके में गतिशीलता, मारक क्षमता और सटीकता ज्यादा असरदार होगी। 'पूर्वी प्रहार' के जरिये भारतीय सशस्त्र बलों का मकसद भारत के जल, थल और वायु सेना की रणनैतिक क्षमताओं को मजबूत करना है।