वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ऐसे समय में जब विश्व की अर्थव्यवस्था संरचनात्मक बदलाव के दौर से गुजर रही है तब भारत की बाहरी झटकों को झेलने की क्षमता मजबूत है। उन्होंने कहा कि देशों को केवल वैश्विक अनिश्चितताओं से नहीं, बल्कि व्यापार और ऊर्जा असंतुलन से भी निपटना है।
वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘भू-राजनीतिक संघर्ष बढ़ रहे हैं। प्रतिबंध, शुल्क और वियोजन रणनीतियां वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को नया रूप दे रही हैं... भारत के लिए ये गतिशीलताएं, संवेदनशीलता और लचीलेपन दोनों को उजागर करती हैं। झटकों को सहने की हमारी क्षमता मजबूत है। साथ ही हमारी आर्थिक क्षमता भी विकसित हो रही है।’’
सीतारमण ने यहां कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन 2025 में कहा, ‘‘हमारे फैसले यह निर्धारित करेंगे कि लचीलापन नेतृत्व का आधार बनेगा या अनिश्चितता के खिलाफ महज एक सुरक्षा कवच।’’ ‘अशांत समय में समृद्धि की तलाश’ विषय पर आयोजित सत्र में सीतारमण ने कहा कि युद्ध और रणनीतिक प्रतिद्वंद्विताएं सहयोग और संघर्ष की सीमाओं को फिर से परिभाषित कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ जो गठबंधन कभी मजबूत दिखते थे, उनकी परीक्षा हो रही है और नए गठबंधन उभर रहे हैं।’’
सीतारमण ने कहा, ‘‘ हम जिस परिस्थिति का सामना कर रहे हैं वह कोई अस्थायी व्यवधान नहीं बल्कि एक संरचनात्मक बदलाव है।’’ उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है और निरंतर बढ़ रही है। पिछले कुछ वर्ष में समग्र सकल घरेलू उत्पाद में उपभोग और निवेश की स्थिर हिस्सेदारी के साथ, भारत की वृद्धि घरेलू कारकों पर मजबूती से टिकी हुई है जो समग्र वृद्धि पर बाहरी झटकों के प्रभाव को न्यूनतम करती है। सीतारमण ने कहा, ‘‘ स्थिरकारी शक्ति के रूप में भारत का उदय न तो आकस्मिक है और न ही क्षणिक, बल्कि यह कारकों के एक शक्तिशाली संयोजन का परिणाम है।’’
भारत की आर्थिक नीति वैश्विक असंतुलनों के बीच भी कायम: निर्मला सीतारमण
You may also like
अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन सरयू रेत से बना 58 फीट का राम दरबार, बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम.
छठ पूजा पर एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा ट्रैफिक, यात्रियों की सुविधा के लिए योगी सरकार ने किए विशेष इंतजाम.
अर्द्धवार्षिक परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की तैयारी मजबूत करेगी योगी सरकार, 16 नवंबर को होंगी शिक्षक संकुल बैठकें.
आर्थिक तंगी नहीं बनेगी सपनों की राह में रोड़ा, अभ्युदय योजना से युवाओं को मिल रहा सफलता का मंच.