Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से हराकर सैफ अंडर-17 का खिताब जीता

भारतीय फुटबॉल टीम ने सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप के फाइनल में सोमवार को बांग्लादेश को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया है।

मैच के पहले हाफ में कोई गोल ना होने के बाद मोहम्मद कैफ ने 58वें मिनट में हेडर की मदद से गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। आखिरी समय में (90+पांच मिनट) में मोहम्मद अरबाश ने गोल कर भारत की बढ़त को दोगुना करने के साथ ही मैच में बांग्लादेश की वापसी के दरवाजे बंद कर दिए।

भारतीय टीम ने मैच के शुरुआती हाफ में डिफेंसिव रवैया अपनाया लेकिन टीम ने दूसरे हाफ में जीत के लिए पूरा जोर लगाया जिसका फायदा भी मिला। एक गोल से पिछड़ने के बाद बांग्लादेश ने भी वापसी के लिए जोर लगाया लेकिन मैच के 67वें मिनट में भारतीय गोलकीपर अहेबाम सूरज सिंह ने उनकी कोशिश को विफल कर दिया। भारत ने पिछले साल भी इस टूर्नामेंट के फाइनल में बांग्लादेश को 2-0 से हराया था।