Breaking News

आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज: भारतीय टीम में नितीश कुमार रेड्डी की जगह सूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया     |   हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पेपर लीक न हो, अगली बार से कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट होगा: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान     |   आजादी से अब तक दिल्ली में जितनी झुग्गी-बस्तियां हैं उन सबको मिलेगा पक्का मकान: CM रेखा गुप्ता     |   लखनऊ अग्निकांड: घटनास्थल की जांच के बाद SIT टीम ने पीड़ितों के परिजनों से बात की     |   दरगाह के पास दीप जलाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची तमिलनाडु सरकार     |  

दुर्ग में शादी से दो दिन पहले दूल्‍हे ने दुल्‍हन को उतारा मौत के घाट

छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक परिवार में शादी की खुशियां उस वक्‍त मातम में पसर गई जब दो दिन पहले दुल्‍हन की मौत हो गई। इधर, इस घटना के बाद पुलिस ने दल्‍हे को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दूल्‍हा और दुल्‍हन दोनों ही इस शादी से खुश नहीं थे।

शादी के दो दिन पहले अपनी होने वाली दुल्हन को मौत के घाट उतारने वाले दूल्‍हे को दुर्ग जिले के नंदिनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दूल्‍हा और दुल्‍हन दोनों ही इस शादी से खुश नहीं थे लेकिन, सामाजिक दबाव के चलते वे लोग शादी कर रहे थे। नौ जुलाई की देर रात को आरोपित ने अपनी होने वाली पत्नी को मिलने के लिए ग्राम मेडेसरा के तालाब के पास बुलाया। वहां पर दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया।