Breaking News

आज पुणे में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, शिक्षा-कैरियर पर करेंगे संवाद     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |   अरब सागर में US का नाइट ऑपरेशन, एयरक्राफ्ट कैरियर से लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान     |   पेजेशकियन की दो टूक- ईरान नहीं झुकेगा, हमले का देगा करारा जवाब     |   ईरान का इराक में दखल से इनकार, समझौते का समर्थन करेगा: गालिबाफ     |  

मिशन गगनयान को लेकर इसरो की बड़ी उपलब्धि

इसरो यानी इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के CE20 क्रायोजेनिक इंजन को अब गगनयान मिशन के लिए मानव-रेटेड माना गया है. इस नतीजे तक पहुंचने से पहले इसरो ने कई महत्त्वपूर्ण टेस्टिंग की और इन टेस्टिंग में इंजन की क्षमता का पता चला. सीई20 इंजन पहली बिना क्रू वाली पहली उड़ान है. इस फ्लाइट का नाम LVM3 G1 है.

इसरो ने ये मील का पत्थर 13 फरवरी, 2024 को ही हासिल कर लिया था. कुल सात टेस्ट इस हवाले से किए गए. आखिरी टेस्ट इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स, महेंद्रगिरि में हुआ जिसके बाद इसरो ने इस उपलब्धि को दुनिया के साथ साझा किया है. CE20 इंजन की मानव रेटिंग के लिए कई तरह के परीक्षण किए गए और इस तरह गगनयान कार्यक्रम के लिए CE20 इंजन के सभी जरुरी परीक्षण पूरे कर लिए गए हैं.