Breaking News

मेसी का सपना बरकरार! इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना     |   ईरान में घुसने की तैयारी में अमेरिकी सेना, जमीनी जंग का काउंटडाउन शुरू... ट्रंप का सबसे बड़ा फैसला!     |   'लूला का अहंकार...', ब्राजील पर 25% टैरिफ लगाएगा अमेरिका     |   पीएम नरेंद्र मोदी कल जींद से देश की पहली 'हाइड्रोजन ट्रेन' को दिखाएंगे हरी झंडी     |   यूपी में टेरर फंडिंग नेटवर्क पर ED का एक्शन, लखनऊ समेत 13 जगह रेड     |  

IRCTC की नई BETA वेबसाइट लॉन्च, 22 साल के बाद हो रहा है बड़ा बदलाव

भारतीय रेलवे ने पैसेंजर्स के लिए IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया है। काफी वक्त से यूज हो रही पुरानी वेबसाइट के मुकाबले नया पोर्टल ज्यादा फास्ट, आसान और मॉडर्न लुक में तैयार किया गया है। इस पर रेलवे का कहना है कि फिलहाल इसे बीटा वर्जन के तौर पर लॉन्च किया जा रहा है, ताकि पैसेंजर्स से मिलने वाले सजेशन के बेस पर इसे और बेहतर बनाया जा सके। आने वाले कुछ हफ्तों में इसका फाइनल वर्जन भी सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

IRCTC की नई वेबसाइट फिलहाल बीटा वर्जन में उपलब्ध है। इसका मतलब है कि अभी इसे टेस्टिंग के तौर पर लॉन्च किया गया है, ताकि यूजर्स से मिलने वाले फीडबैक के बेस पर इसमें जरूरी अपग्रेड किए जा सकें।

  • IRCTC की नई वेबसाइट एक्सेस करने के लिए पहले https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाएं।
  • यहां आपको टॉप पर अब एक नया Explore Beta Now का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • जैसे ही आप इस नए वाले बटन पर क्लिक करेंगे तो आप IRCTC की नई वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।

जिन पैसेंजर्स को बीटा वर्जन का एक्सेस मिल रहा है, वे नए इंटरफेस का यूज कर सकते हैं और अपने सजेशन शेयर कर सकते हैं। आने वाले कुछ दिनों में टेस्टिंग पूरी होने के बाद नई वेबसाइट को सभी यूजर्स के लिए ऑफिशियल तौर पर रोलआउट कर दिया जाएगा। इस नए पोर्टल के जरिए टिकट बुकिंग पहले से ज्यादा आसान और फास्ट हो जाएगी।

IRCTC की नई वेबसाइट में कई ऐसे बदलाव किए गए हैं जो टिकट बुकिंग के एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बना रहे हैं।

  • गैर-जरूरी कैप्चा को अब हटा दिया गया है, जिससे बार-बार वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं पड़ती।
  • बेवजह आने वाले पॉप-अप और फ्लैशिंग ग्राफिक्स को भी वेबसाइट से हटा दिया गया है।
  • सभी ट्रैवल क्लास की सीट उपलब्धता एक ही स्क्रीन पर शो हो जाती है।
  • टिकट बुकिंग के दौरान चेकआउट स्टेप्स कम किए गए हैं, जिससे प्रोसेस पहले से फास्ट हुआ है।
  • सेव किए गए पैसेंजर की डिटेल्स बेहतर तरीके से इंटीग्रेट की गई है, जिससे दोबारा टिकट बुक करना आसान हुआ है।

बता दें कि IRCTC की मौजूदा वेबसाइट साल 2002 में पेश की गई थी। पिछले 24 सालों में इंटरनेट, ऑनलाइन पेमेंट और डिजिटल सर्विस में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब नई वेबसाइट का डिजाइन पूरी तरह से रीडिजाइन और बेहतर किया गया है। इसमें न सिर्फ नई कलर थीम को ऐड किया गया है बल्कि एक साफ-सुथरा यूजर इंटरफेस और बेहतर नेविगेशन भी दिया गया है, जिससे टिकट बुकिंग करना पहले के मुकाबले ज्यादा आसान हो गया है।