Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

IMD ने तमिलनाडु के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को तमिलनाडु के दो जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और दस जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य भर में मध्यम बारिश जारी है। अनुमान के अनुसार, कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली और तेनकासी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं थेनी, डिंडीगुल, मदुरै, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, कराईकल और कुड्डालोर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट का मतलब बहुत भारी बारिश (छह सेमी से 20 सेमी) है, जबकि येलो अलर्ट का मतलब छह से 11 सेमी के बीच भारी बारिश है।