Breaking News

पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |   आज से आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ     |  

हुंडई ने तमिलनाडु में 6,180 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने कहा है कि वो तमिलनाडु में हाइड्रोजन संसाधन केंद्र बनाने समेत कई प्रोजेक्टों के लिए 6,180 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। एचएमआईएल ने कहा कि वो 2023-2032 के बीच इलेक्ट्रिक व्हीकल और पहले से घोषित 20,000 करोड़ रुपये के निवेश के अलावा तमिलनाडु में 6,180 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी ने तमिलनाडु ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट 2024 के दौरान नए निवेश को लेकर राज्य सरकार के साथ एमओयू साइन किया। एमओयू के हिस्से के रूप में, हुंडई आईआईटी-मद्रास के सहयोग से 180 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 'हाइड्रोजन वैली इनोवेशन हब' बनाएगी।