Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी     |   JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा     |   नागालैंड के मुख्यमंत्री ने FCRA बिल को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा     |   रांची प्रोटेस्ट: पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज     |   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे     |  

तिरुपति के लिए उड़ान भरने वाला स्पाइसजेट वापस हैदराबाद लौटा, तकनीकी खराबी बताई जा रही वजह

हैदराबाद से तिरुपति के लिए रवाना होने वाला स्पाइसजेट का विमान गुरुवार को उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही किसी खराबी के कारण हवाईअड्डे पर लौट आया। सूत्रों ने ये जानकारी दी। वेबसाइट ‘फ्लैटरडार24.कॉम’ के अनुसार, उड़ान नंबर- एसजी 2696 को सुबह 6.10 बजे रवाना होना था। इसने सुबह 6.19 बजे उड़ान भरी और विमान को सुबह 7.40 बजे तिरुपति में उतरना था। 

सूत्रों के अनुसार, विमान उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लौट आया। स्पाइसजेट ने एक बयान में कहा कि हैदराबाद-तिरुपति उड़ान वाले क्यू400 विमान में उड़ान भरने के बाद एएफटी बैगेज डोर लाइट में रुक-रुक कर रोशनी आ रही थी, लेकिन पूरे समय केबिन में दबाव सामान्य रहा। 

इसमें कहा गया, "एहतियाती उपाय के तौर पर पायलटों ने हैदराबाद लौटने का फैसला किया। विमान सुरक्षित रूप से उतरा और यात्रियों को सामान्य तरीके से विमान से उतारा गया।" बयान के अनुसार, विमान को आपात स्थिति में नहीं उतारना पड़ा। तिरुपति की यात्रा के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है। हालांकि, एयरलाइन ने ये जानकारी नहीं दी कि विमान में कितने यात्री सवार थे।