Breaking News

हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |   कतर के अमीर अल थानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर की बात     |   अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने PM मोदी से की मुलाकात     |  

हैदराबाद मेट्रो ने हृदय प्रतिरोपण के लिए ‘हरित गलियारा’ बनाया, 13 मिनट में 13 किमी. की दूरी तय की

दानदाता के हृदय को जल्द से जल्द और बिना किसी व्यवधान के अस्पताल पहुंचाने के लिए हैदराबाद मेट्रो रेल ने ‘हरित गलियारा’ बनाया और 13 किलोमीटर की दूरी 13 मिनट में तय की गई। हैदराबाद मेट्रो की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि 17 जनवरी को रात साढ़े नौ बजे एलबी नगर के कामिनेनी अस्पताल से लकडी-का-पुल इलाके में स्थिति ‘ग्लेनेगल्स ग्लोबल’ अस्पताल तक दानदाता के ह्दय को पहुंचाया गया।

इसमें कहा गया कि हरित गलियारा बनाने से इस जीवन रक्षक मिशन को समय रहते अंजाम दिया जा सका। इसमें कहा गया कि ये प्रयास हैदराबाद मेट्रो रेल, चिकित्सा पेशेवरों और अस्पताल अधिकारियों के बीच सावधानीपूर्वक तैयार योजना और सहयोग के माध्यम से संभव हुआ। 

इस पूरी प्रक्रिया को डॉक्टरों की देखरेख में पूरा किया गया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि एलएंडटी मेट्रो रेल (हैदराबाद) लिमिटेड (एलएंडटीएमआरएचएल) आपात सेवाओं का समर्थन करने और अपने विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के माध्यम से समाज के हित में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।