Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

मनाली में पर्यटकों की भारी भीड़, सड़कों पर लगा लंबा जाम

हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल मनाली में इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। छुट्टियों के कारण मनाली की सड़कों पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई हैं।

शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। सड़कों पर गाड़ियां बहुत धीमी गति से चलती नजर आईं। जाम के कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार काम कर रही हैं। वहीं, पर्यटकों की बढ़ती संख्या से होटल, रेस्तरां और पर्यटन से जुड़े कारोबारियों में खुशी का माहौल है।