Breaking News

आज पुणे में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, शिक्षा-कैरियर पर करेंगे संवाद     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |   अरब सागर में US का नाइट ऑपरेशन, एयरक्राफ्ट कैरियर से लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान     |   पेजेशकियन की दो टूक- ईरान नहीं झुकेगा, हमले का देगा करारा जवाब     |   ईरान का इराक में दखल से इनकार, समझौते का समर्थन करेगा: गालिबाफ     |  

जयंत चौधरी को बीजेपी से हाथ मिलाने पर कितना नफा और कितना नुकसान

लोकसभा चुनाव की सियासी तपिश से साथ ही आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने अपना सियासी पाला बदल लिया है. आरएलडी उत्तर प्रदेश में पहले विपक्षी इंडिया गठबंधन का हिस्सा थी, लेकिन अब बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए के साथ हो गई है. सूबे में इंडिया गठबंधन की अगुवाई कर रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ सीट शेयरिंग तय करने के बाद जयंत चौधरी का दिल पीएम मोदी के एक फैसले से बदल गया.

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के ऐलान के साथ ही जयंत चौधरी ने विपक्ष के बजाय सत्तापक्ष के साथ रहने का फैसला किया और यूपी में एनडीए में शामिल हो गए. ऐसे में सवाल उठता है कि बीजेपी के साथ हाथ मिलाने के बाद जयंत चौधरी को कितना नफा और कितना नुकसान हो रहा