Breaking News

पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को अनुमति दी     |   लखनऊ में DRI का बड़ा एक्शन, हाथीदांत की 54 कलाकृतियों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार     |   कोलंबिया में भूकंप से भारी तबाही, मरने वालों की संख्या 314 पहुंची     |   अमेरिका का कर्ज 40 ट्रिलियन डॉलर के पार, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा राष्ट्रीय कर्ज     |   दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से हटे बैरिकेड्स, सुरक्षा घेरा किया गया खत्म     |  

बोर्ड में मुश्किल से पास होने वाले बच्चे कैसे बने टॉपर

नीट (NEET) 2024 रिजल्ट का मामला सुप्रीम कोर्ट में है. कोर्ट ने 1563 छात्रों के ग्रेस मार्क्स खत्म करते हुए उनको दोबारा एग्जाम में बैठने का आदेश जारी किया है लेकिन इधर कांग्रेस पार्टी ने पूरे मामले में केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आज प्रेस कांफ्रेंस करके पूरे मामले में कई सवाल उठाए हैं और केंद्र सरकार के साथ-साथ परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी से भी जवाब मांगा है. पवन खेड़ा ने कहा कि पूरे मामले में सबसे पहले तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पर बयान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि जो प्रधानमंत्री बच्चों से परीक्षा पर चर्चा करते हैं उनको इस तरह के मामले में तो तुरंत एक्शन लेना चाहिए और बयान जारी करना चाहिए.