Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

तेलंगाना में कैसे किंगमेकर बनने की राह पर हैं ओवैसी

तेलंगाना में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए बीआरएस ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी. वहीं, कांग्रेस ने भी पहली बार सरकार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी. वह 2018 के चुनाव में मिली हार के बाद खुद को लगातार मजबूत करने की कोशिश में जुटी हुई थी. एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने के बाद सभी चौंक गए हैं, क्योंकि कांग्रेस तेलंगाना में बढ़त बनाते हुए दिख रही है. पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 49 से 56 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, बीआरएस को 48 से 58 सीटें, बीजेपी को 5 से 10 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.

एग्जिट पोल में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलते दिखाई दे रहा है. राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है. एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी अल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) को सूबे में 6 से 8 सीटें तक मिल सकती हैं. अब सवाल ये है कि किंगमेकर की भूमिका कौन निभाने वाला है. दरअसल, किंगमेकर की भूमिकी असदुद्दीन ओवैसी ही निभाने वाले हैं. इसका वह पहले ही जिक्र कर चुके हैं.