Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

बॉक्स ऑफिस के मैदान पर कैसे फूंक-फूंककर कदम रख रहे अजय देवगन

बॉलीवुड इंडस्ट्री कोरोना के बाद से नए तरह से बिल्डअप हो रही है. इस मौके का फायदा कई सारे स्टार्स ने उठाया है. कई सारे स्टार्स ऐसे रहे हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में अपने अभिनय को नए सिरे से शुरू किया और वक्त की नजाकत का फायदा उन्हें मिला. किसी ने इस दौरान एक्शन फिल्में करते हुए अपने आप को आगे बढ़ाया तो कई सारे लोग ऐसे रहे जिन्होंने नेगेटिव कैरेक्टर्स का दामन थाम इंडस्ट्री में खुद को आगे बढ़ाया. लेकिन अजय देवगन ने इस दौरान बड़े कैल्कुलेटेड रिस्क लिए. एक तरफ जहां एक्टर ने अपनी छवि फैमिली मैन की तरह बनाई वहीं दूसरी तरफ अच्छी स्क्रिप्ट और कहानी पर काम करते हुए उन्होंने फिल्म को उचित मसाले के साथ परोसा और अधिकतर दफा उनका ये पैंतरा काम भी आया.