Breaking News

धार भोजशाला मामले में हाई कोर्ट के आदेश पर ASI का बड़ा फैसला: अब सालभर पूजा कर सकेंगे हिंदू     |   केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे भगीरथ ने POCSO मामले में सरेंडर किया     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूएई के राष्ट्रपति से की फोन पर बात     |   दिल्ली सरकार ने ATF पर VAT 25% से घटाकर 7% किया, एयरलाइंस और यात्रियों को मिलेगी राहत     |   NEET पेपर लीक केस: पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे 10 दिन की CBI कस्टडी में भेजे गए     |  

भारत में उप-राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है? जानें योग्यता और प्रक्रिया

Vice-presidential Election: उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई, 2025 को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दिया गया और तत्काल प्रभाव से लागू हो गया। संविधान के अनुच्छेद 68(2) के मुताबिक, खाली पद को भरने के लिए जल्द चुनाव कराने का प्रावधान है। नए उप-राष्ट्रपति की नियुक्ति तक उप-सभापति या राष्ट्रपति द्वारा अधिकृत राज्यसभा सांसद उप-राष्ट्रपति के राज्यसभा संबंधी कर्तव्यों का निर्वहन करता है।

भारत के उप-राष्ट्रपति का चुनाव संसद द्वारा किया जाता है। इसमें लोकसभा, राज्यसभा के सभी सांसदों समेत मनोनीत सदस्य मतदान करते हैं। उप-राष्ट्रपति चुनाव गुप्त मतदान से होता है। हर सांसद बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों को अपनी पसंद की प्राथमिकता के हिसाब से मतदान करता है। अगर किसी उम्मीदवार को पहले चरण में ही बहुमत मिल जाता है तो वो विजेता घोषित हो जाता है।

अगर कोई भी उम्मीदवार पहले चरण में बहुमत नहीं पाता, तो सबसे कम वोट पाने वाले उम्मीदवार को बाहर कर दिया जाता है। उसके वोट दूसरे उम्मीदवारों को अगली पसंद के आधार पर ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। ये प्रक्रिया तब तक चलती है जब तक कोई उम्मीदवार बहुमत हासिल न कर लें।

चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए। उम्र 35 साल से ज्यादा होनी चाहिए, साथ ही राज्यसभा सदस्य बनने के योग्य हों। उम्मीदवार केंद्र, राज्य सरकार या किसी स्थानीय प्राधिकरण के अधीन किसी भी लाभ के पद पर नहीं होना चाहिए। उप-राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच साल का होता है और ये पद ग्रहण करने की तारीख से पूरे पांच साल होता है, चाहे उप-राष्ट्रपति का पद कभी भी खाली हुआ हो।