Breaking News

धार भोजशाला मामले में हाई कोर्ट के आदेश पर ASI का बड़ा फैसला: अब सालभर पूजा कर सकेंगे हिंदू     |   केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे भगीरथ ने POCSO मामले में सरेंडर किया     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूएई के राष्ट्रपति से की फोन पर बात     |   दिल्ली सरकार ने ATF पर VAT 25% से घटाकर 7% किया, एयरलाइंस और यात्रियों को मिलेगी राहत     |   NEET पेपर लीक केस: पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे 10 दिन की CBI कस्टडी में भेजे गए     |  

मिथुन चक्रवर्ती ने की शुभेंदु अधिकारी की प्रशंसा, कहा- पश्चिम बंगाल के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री

West Bengal: बीजेपी के वरिष्ठ नेता मिथुन चक्रवर्ती ने शुभेंदु अधिकारी को ‘‘पश्चिम बंगाल के लिए सबसे अच्छा मुख्यमंत्री’’ बताया। शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को मिथुन के आवास पर उनसे मुलाकात की। उन्होंने कोलकाता के निकट स्थित न्यू टाउन में चक्रवर्ती के आवास का दौरा किया और विभिन्न जिलों के अपने पहले दौरे पर निकलने से पहले लगभग एक घंटे तक चर्चा की।

मुख्यमंत्री के दौरे का पहला गंतव्य राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण दक्षिण 24 परगना का डायमंड हार्बर है। चक्रवर्ती ने इस मुलाकात के बाद शुभेंदु को "पश्चिम बंगाल का अब तक का सबसे अच्छा मुख्यमंत्री" बताया और कहा कि उन्हें विश्वास है कि बीजेपी नेता आने वाले दिनों में राज्य में "वास्तविक बदलाव" लाएंगे।

चक्रवर्ती ने बैठक के बाद कहा, ‘‘मैं लोगों को आश्वस्त कर सकता हूं कि उनसे (शुभेंदु से) बेहतर मुख्यमंत्री कोई नहीं हो सकता। वह सर्वश्रेष्ठ हैं। उन्होंने शपथ लेने के बाद पहले दिन से काम शुरू कर दिया है।’’ केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार भी उसी आवासीय परिसर में रहते हैं जहां चक्रवर्ती रहते हैं।

बीजेपी नेताओं ने इस मुलाकात को ‘‘शिष्टाचार भेंट’’ और हालिया चुनाव अभियान में चक्रवर्ती की भूमिका के प्रति आभार व्यक्त करने का एक जरिया बताया। शुभेंदु ने बैठक के बाद कहा कि चक्रवर्ती पिछले पांच-छह वर्षों से पार्टी के लिए "दिन-रात" काम कर रहे थे और राज्य में राजनीतिक परिवर्तन लाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बैठक के बाद, मुख्यमंत्री अपने अभियान के तहत दक्षिण 24 परगना के लिए रवाना हो गए, जहां उनके एक प्रशासनिक बैठक करने की उम्मीद है, जिसे फाल्टा विधानसभा सीट पर चुनाव से पहले क्षेत्र में बीजेपी के संगठनात्मक आधार को मजबूत करने के प्रयासों के मद्देनजर महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है।